Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के शीर्ष 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल

सोढ़ी ने इस मैच में दो विकेट चटकाए, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों की संख्या 264 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इवान जॉन चैटफील्ड (263 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। सोढ़ी अब न्यूजीलैंड के दसवें सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

18 Mar 2025

ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के शीर्ष 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल

डुनेडिन। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को डुनेडिन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ही कीवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह न्यूजीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

सोढ़ी ने इस मैच में दो विकेट चटकाए, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों की संख्या 264 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इवान जॉन चैटफील्ड (263 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। सोढ़ी अब न्यूजीलैंड के दसवें सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

12 साल के करियर में शानदार प्रदर्शन

12 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में सोढ़ी ने अब तक 196 मैच खेले हैं और 264 विकेट चटकाए हैं। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/39 है, और उन्होंने अब तक दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका गेंदबाजी औसत 30.71 और इकॉनमी रेट 5.37 है।

भारतीय मूल के ईश सोढ़ी अपने माता-पिता के साथ ऑकलैंड चले गए थे। उन्होंने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, वह न्यूजीलैंड की टीम में लगातार बने नहीं रह पाए, लेकिन टी20 टीम में वह सबसे अहम गेंदबाज रहे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। इस प्रारूप में उन्होंने अब तक 142 विकेट लिए हैं, उनका औसत 22.94 और इकॉनमी 7.97 है।

पाकिस्तान का कमजोर प्रदर्शन, न्यूजीलैंड की आसान जीत

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी फिर से नाकाम रही और केवल सलमान अली आगा (46 रन) ने संघर्ष किया।

नीचे के क्रम में शादाब खान (14 गेंदों में 26 रन, दो चौके और दो छक्के) और शाहीन अफरीदी (14 गेंदों में नाबाद 22 रन, दो चौके और एक छक्का) ने कुछ उपयोगी रन जोड़े और पाकिस्तान ने 15 ओवर में 135/9 का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। फिन एलन ने मोहम्मद अली के दूसरे ओवर में तीन छक्के जड़े, जबकि टिम सीफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी के अगले ओवर में चार छक्के लगाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। हालांकि, इसके बाद न्यूजीलैंड ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए, लेकिन मिचेल हेनरी ने 21 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 11 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ (3/20) सबसे सफल गेंदबाज रहे। टिम सीफर्ट को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के शीर्ष 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों मे
सोढ़ी ने इस मैच में दो विकेट चटकाए, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों की संख्या 264 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News